लाइव न्यूज़ :

उन्नति ने इंकोफिन इन्वेस्टमेंट सहित तीन फर्मों से 60 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर कृषि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप उन्नति ने बुधवार को कहा कि उसने इन्कोफिन इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, नैबवेंचर्स और ओरियोस से श्रृंखला ए वित्तपोषण में 60 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई पूंजी का उपयोग किसानों के लिए तकनीकी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और यूस्टोर नेटवर्क के विस्तार के लिए किया जाएगा।

इस वित्तपोषण पर टिप्पणी करते हुए उन्नति के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक अशोक प्रसाद ने कहा, ‘‘... हमने अपनी श्रृंखला ए दौर वित्तपोषण जुटाया है और हमारी यात्रा में चर्चित निवेशकों का समर्थन मिला है।’’

कंपनी किसानों और यूस्टोर भागीदारों के लिए नवीनतम डिजिटल उपकरण लाने के लिए एआई और मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म में भारी निवेश कर रही है।

उन्नति ने कहा कि उसने अब तक, 20,000 से अधिक यूस्टोर नेटवर्क के माध्यम से तीन लाख से अधिक किसानों को सेवाएं दी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम