लाइव न्यूज़ :

Budget 2023: तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है देश, वर्तमान वर्ष के लिए विकास दर 7 फीसदी अनुमानित

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 1, 2023 11:25 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वर्तमान वर्ष के लिए हमारी विकास दर सात प्रतिशत अनुमानित है। देश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसीतारमण ने कहा कि मृत काल में यह पहला बजट है।उन्होंने कहा कि हम एक समृद्ध और समावेशी भारत की कल्पना करते हैं जिसमें वृद्धि का लाभ सभी तक पहुंचे।उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में संगठित क्षेत्र का दायरा बढ़ा है, काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। 

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और दुनिया हमारी सराहना कर रही है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि दुनिया ने भारत को एक चमकीले सितारे के रूप में मान्यता दी है। वर्तमान वर्ष के लिए हमारी विकास दर सात प्रतिशत अनुमानित है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि अमृत काल में यह पहला बजट है। हम एक समृद्ध और समावेशी भारत की कल्पना करते हैं जिसमें वृद्धि का लाभ सभी तक पहुंचे। अर्थव्यवस्था में संगठित क्षेत्र का दायरा बढ़ा है, काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 की प्रस्तुति के दौरान कहा, "पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि अमृत ​​काल के लिए हमारी दृष्टि में मजबूत सार्वजनिक वित्त और एक मजबूत वित्तीय क्षेत्र के साथ एक प्रौद्योगिकी संचालित और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था शामिल है। इस 'जनभागीदारी' को हासिल करने के लिए 'सबका साथ, सबका प्रयास' जरूरी है।

सीतारमण ने कहा कि देश घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए अत्यधिक आकर्षण प्रदान करता है। पर्यटन में दोहन की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में विशेष रूप से युवाओं के लिए नौकरियों और उद्यमिता के बड़े अवसर हैं। राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी कार्यक्रमों के अभिसरण और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।

टॅग्स :आम बजट 2023आम बजट 2023-24निर्मला सीतारमणभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी