लाइव न्यूज़ :

अनिश्चितता के कारण अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय व्यापार प्रभावित होगा : उद्योग

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:28 IST

Open in App

दिल्ली के व्यापार एवं उद्योग संगठन ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन से उत्पन्न अनिश्चितता की स्थिति से पड़ोसी देश के साथ भारत के व्यापार संबंधों पर असर पड़ेगा। व्यापार और उद्योग मंडल (सीटीआई) ने एक बयान में कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच 2020-2021 में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। उसने कहा कि इसमें भारत से अफगानिस्तान को निर्यात किए जा रहे 6,000 करोड़ रुपये के सामान और अफगानिस्तान से भारत में आयात किए जाने वाले 3,800 करोड़ रुपये के उत्पाद शामिल हैं। अमेरिका के नेतृत्व वाली सेनाओं द्वारा तालिबान को अफगानिस्तान की सत्ता से 2001 में हटा दिया गया था। उसके बाद अमेरिकी सेनाओं की वापसी शुरू होने पर तालिबान ने 15 अगसत को एक बार फिर अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करते हुये ज्यादातर क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, ‘‘मौजूदा हालात में भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा। बड़े पैमाने पर लोगों की माल ढुलाई खेप और भुगतान अटका हुआ है। भारत सरकार को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और कोई रास्ता निकालना चाहिए।’’ व्यापार मंडल के अनुसार सीटीआई दक्षिण एशिया में अफगान उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार है। वह अफगानिस्तान से सूखे मेवे, फल और औषधीय जड़ी-बूटियों का आयात करता है। वही भारत मुख्य रूप से अफगानिस्तान को चाय, कॉफी, कपास, काली मिर्च समेत अन्य उत्पादों का निर्यात करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वट्रंप प्रशासन ने गलत व्यापार और मैन्युफैक्चरिंग के तरीकों की जांच शुरू की, भारत समेत 16 देश जांच के दायरे में

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?