लाइव न्यूज़ :

तीन में से दो परिवार इस दिवाली पटाखे नहीं फोड़ेंगे : सर्वे

By भाषा | Updated: November 2, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर बढ़ते प्रदूषण और सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण बाजार में पटाखे नहीं मिलने सहित कई कारणों से इस दिवाली पर प्रत्येक तीन में से दो परिवारों की पटाखे फोड़ने की कोई योजना नहीं है। एक सामुदायिक सोशल मीडिया मंच द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकला है।

लोकलसर्किल्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि लगभग 42 प्रतिशत परिवार दिवाली पर पटाखा फोड़ने पर किसी ना किसी तरह के प्रतिबंध के पक्ष में हैं, जबकि 53 प्रतिशत परिवारों ने कहा कि वे किसी भी प्रतिबंध का समर्थन नहीं करते।

कई परिवार पटाखे नहीं फोड़ना चाहते क्योंकि उनका मानना है कि पटाखे प्रदूषण का कारण बनते हैं और कई लोग इसे फिजूलखर्ची मानते हैं।

सर्वेक्षण भारत के 371 जिलों के 28,000 नागरिकों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है।

इसके अलावा, कई परिवारों ने इस साल कोविड की वजह से परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है या परिवार का कोई सदस्य अभी भी कोविड-19 महामारी या अन्य बीमारियों से जूझ रहा है। ऐसे में ये परिवार भी जश्न नहीं मनाएंगे।

इसके अलावा, ऐसे दूसरे लोग भी हैं जो अपनी आजीविका खोने के कारण वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं, जिनकी संख्या लगभग दो से तीन प्रतिशत है।

सर्वेक्षण के अनुसार, "पटाखों की बात करें तो कुल मिलाकर तीन में से दो परिवार इस दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम