लाइव न्यूज़ :

टीवीएस मोटर ने कोरोना से निपटने के लिए 40 करोड़ देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात मई दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने देश में जारी कोरोना संक्रमण के प्रकोप के संकट से निपटने के लिए चालीस करोड़ रुपये की मदद देने की शुक्रवार को घोषणा की।

कंपनी सुंदरम क्लेटन और समूह की दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर इसका प्रबंध कर रही है।इस धनराशि का इस्तेमाल देश भर में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, पीपीई किट, दवाइयां और अन्य चिकित्सा उपकरण मुहैया कराने में किया जाएगा।

टीवीएस ने एक बयान में कहा कि वह तमिलनाडु, कर्नाटका और हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दो हजार ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर तथा आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों के लिए प्रति दिन 20,000 से अधिक भोजन पैकेट का वितरण भी करेगी। साथ ही 500 से अधिक सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दस लाख से अधिक मास्क, कई हजार ऑक्सीमीटर, पीपीई किट समेत अन्य आवश्यक चिकित्सक उपकरणों भी प्रदान करेगी।

टीवीएस मोटर के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से देश में हम अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहे हैं। महामारी के गंभीर प्रभाव को कम करने के लिए हम इस स्थिति में एकजुट हो कर प्रयास करने चाहिए।’’

टीवीएस मोटर ने इससे पहले पिछले वर्ष भी कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान 60 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की थी। उसने कहा कि कंपनी ने पिछले एक वर्ष के दौरान बीस लाख से अधिक स्वास्थ कर्मियों को खाने के पैकेट और दस लाख मास्क वितरित किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

क्राइम अलर्ट'गलती हो गई...', दिल्ली कोर्ट में राहुल मीणा का कबूलनामा, IRS अफसर की बेटी के रेप और हत्या मामले में जांच जारी

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं