लाइव न्यूज़ :

Train travel: अप्रैल से अक्टूबर के बीच कुल 390.2 करोड़ रेल यात्रियों ने यात्रा की, 95.3 प्रतिशत ने सामान्य और शयनयान श्रेणी में और 4.7 प्रतिशत यात्रियों ने एसी श्रेणी को चुना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2023 21:38 IST

Train travel: रेलवे ने पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच सामान्य और शयनयान श्रेणी के यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देसात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) में विभिन्न श्रेणियों में कुल 390.2 करोड़ यात्रियों ने सफर किया।2022 की इसी अवधि के दौरान 349.1 करोड़ यात्रियों की तुलना में 41.1 करोड़ अधिक (11.7 प्रतिशत अधिक) है।390.2 करोड़ यात्रियों में से 372 करोड़ ने गैर-वातानुकूलित डिब्बों में जबकि बाकी 18.2 करोड़ ने एसी डिब्बों में यात्रा की।

Train travel: देश में इस साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच कुल 390.2 करोड़ रेल यात्रियों में से 95.3 प्रतिशत ने सामान्य और शयनयान श्रेणी में यात्रा की, जबकि केवल 4.7 प्रतिशत यात्रियों ने एसी (वातानुकूलित) डिब्बों में यात्रा की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रेलवे ने पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच सामान्य और शयनयान श्रेणी के यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस साल इन सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) में विभिन्न श्रेणियों में कुल 390.2 करोड़ यात्रियों ने सफर किया।

जो 2022 की इसी अवधि के दौरान 349.1 करोड़ यात्रियों की तुलना में 41.1 करोड़ अधिक (11.7 प्रतिशत अधिक) है। विज्ञप्ति में कहा गया कि 390.2 करोड़ यात्रियों में से 372 करोड़ ने गैर-वातानुकूलित डिब्बों में जबकि बाकी 18.2 करोड़ ने एसी डिब्बों में यात्रा की।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि अप्रैल से अक्टूबर 2023 के बीच कुल संख्या में से 95.3 प्रतिशत यात्रियों ने सामान्य और शयनयान श्रेणी में यात्रा की और 4.7 प्रतिशत यात्रियों ने एसी श्रेणी को चुना।’’ रेलवे ने यह भी कहा कि वह कोविड-पूर्व दिनों की तुलना में अब हर दिन 562 अधिक ट्रेन चलाता है, जहां कोविड-पूर्व के दिनों में हर दिन 10,186 ट्रेन चलती थीं, वहीं अब यह बढ़कर 10,748 हो गई हैं। 

टॅग्स :भारतीय रेलAshwini Vaishnav
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित