लाइव न्यूज़ :

ट्राई ने शुल्क-योजना की वैद्यता अवधि पर परिचर्चा पत्र जारी किया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई दूरसंचार नियामक ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों द्वारा ग्राहकों के लिए पेश योजनाओं में शुल्क-दर की वैधता अवधि पर बृहस्पतिवार को परिचर्चा पत्र जारी किया। विभिन्न उपभोक्ताओं की शिकायतों और चिंताओं पर गौर करते हुए यह कदम उठाया गया है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने कहा कि उसे दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा शुल्क दरों के मामले में एक माह के बजाय 28 दिन की पेशकश को लेकर ग्राहकों से शिकायतें मिली हैं।

ट्राई ने कहा कि दूरसंचार सेवाओं के शुल्क निर्धारण के मुद्दे पर वह कुछ अपवादों को छोड़कर कार्रवाई में संयम बरतने की नीति अपनाता है।

नियामक ने संबंधित पक्षों...ग्राहकों और उद्योग...से पूछा है कि क्या उसे वैद्यता अवधि के मुद्दे पर हस्तक्षेप करना चाहिए या उसे मौजूदा व्यवस्था के तहत संयम बनाए रखना चाहिए।

ट्राई ने एक बयान में कहा, ‘‘...ग्राहकों से मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर, यह महसूस किया जा रहा है कि दूरसंचार कंपनियों द्वारा पेश की जाने वाली कुछ शुल्क/वाउचर तथा उसकी वैधता अवधि से बड़ी संख्या में उपभोक्ता संतुष्ट नहीं हैं।’’

ताजा परिचर्चा पत्र का मकसद दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा पेश किये जाने वाले शुल्क या वाउचर तथा वैद्यता की पहचान करना है जो ग्राहकों की आकांक्षाओं और जरूरतों के अनुरूप हो।

नियामक ने शुल्क पेशकश की वैद्यता अवधि से संबंधित परिचर्चा पत्र जारी कर उस पर 11 जून तक सुझाव देने को कहा है। जवाबी प्रतिक्रिया के लिये समयसीमा 25 जून है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?