लाइव न्यूज़ :

तंबाकू संघ का निर्यातित वस्तुओं पर शुल्क, करों की छूट योजना में तंबाकू को शामिल करने का आग्रह

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:02 IST

Open in App

भारतीय तंबाकू संघ ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सरकार से तंबाकू निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उसे कर छूट योजना आरओडीटीईपी (निर्यातित वस्तुओं पर शुल्क और करों में छूट) योजना में शामिल करने का आग्रह किया है। सरकार ने 17 अगस्त को 8,555 उत्पादों के लिये निर्यात संवर्धन योजना आरओडीटीईपी के तहत कर वापसी दर की घोषणा की। इन उत्पादों में समुद्री उत्पाद, धागा, डेयरी उत्पाद आदि शामिल हैं। आरओडीटीईपी के तहत कच्चे माल और अन्य सामानों पर लगने वाले विभिन्न केंद्रीय और राज्य शुल्क तथा करों को निर्यातकों को वापस कर दिया जाता है। तंबाकू संघ ने एक बयान में कहा कि मूल्य प्रतिस्पर्धा के जरिये वह उभरते अवसरों का उपयोग करने में सक्षम है, ऐसे में भारत वैश्विक तंबाकू बाजार में महत्वपूर्ण देश बनने को लेकर बेहतर स्थिति में है। बयान के अनुसार हालांकि, खेती, परिवहन और लॉजिस्टिक की लागत में भारी वृद्धि ने भारतीय तंबाकू की मूल्य प्रतिस्पर्धा क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। कीमत के मामले में प्रतिस्पर्धी नहीं होने से भारत के बिना प्रसंस्करण वाले तंबाकू के निर्यात में तेजी से गिरावट आई है। तंबाकू संघ ने कहा, ‘‘भारतीय तंबाकू संघ सरकार से तंबाकू को आरओडीटीईपी योजना में शामिल करने और आक्रमक संवर्धन योजनाओं के जरिये निर्यात को प्रोत्साहित करने की अपील करता है।’’ बयान के अनुसार जिम्बाब्वे, तंजानिया, यूरोपीय संघ और अमेरिका जैसे देशों में तंबाकू पर सब्सिडी दिये जाने जैसे कारणों से भारतीय तंबाकू उद्योग की प्रतिस्पर्धी क्षमता पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारCigarette price hike in India: 1 फरवरी 2026 से  बीड़ी, सिगरेट और पान मसाला महंगा, शौकीनों की जेब पर असर?

स्वास्थ्यभारत में तंबाकू से संबंधित बीमारियों पर सालाना 1.77 लाख करोड़ रुपये खर्च, धूम्रपान से हर साल 13.5 लाख भारतीयों की मौत

भारतWorld No Tobacco Day: जम्मू-कश्मीर में 21 फीसदी आबादी को तंबाकू की लत

विश्वब्लॉग: भूटान तंबाकू को प्रतिबंधित कर सकता है, तो बाकी देश क्यों नहीं?

स्वास्थ्य27 फीसदी वयस्क के साथ भारत दुनिया में तंबाकू का उपयोग करने वाली आबादी में दूसरे स्थान पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती