लाइव न्यूज़ :

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और बीएचईएल गठजोड़ ने 2029 तक 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाएंगे, 24000 करोड़ रुपये की लागत, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2023 14:07 IST

संयुक्त बयान में कहा, ‘‘टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और बीएचईएल गठजोड़ ने 2029 तक 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट बनाने के लिए भारतीय रेलवे के साथ अनुबंध किया है। अनुबंध का मूल्य करीब 24,000 करोड़ रुपये है।’’

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन सेट के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव का इतना बड़ा ठेका एक भारतीय गठजोड़ को दिया है। टीआरएसएल-बीएचईएल एकमात्र आत्मनिर्भर गठजोड़ था जिसने निविदा प्रक्रिया में भाग लिया था।पहला प्रोटोटाइप दो साल की समयसीमा में दिया जाएगा। 

नई दिल्लीः टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) और सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के गठजोड़ को भारतीय रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के विनिर्माण का ठेका मिला है।

इन कंपनियों ने बृहस्पतिवार को संयुक्त बयान में कहा, ‘‘टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड और बीएचईएल गठजोड़ ने 2029 तक 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट बनाने के लिए भारतीय रेलवे के साथ अनुबंध किया है। अनुबंध का मूल्य करीब 24,000 करोड़ रुपये है।’’

यह पहली बार है जब भारतीय रेलवे ने 35 साल के लिए पूर्ण ट्रेन सेट के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव का इतना बड़ा ठेका एक भारतीय गठजोड़ को दिया है। टीआरएसएल-बीएचईएल एकमात्र आत्मनिर्भर गठजोड़ था जिसने निविदा प्रक्रिया में भाग लिया था।

टीआरएसएल के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर दृष्टिकोण में कुछ योगदान देना चाहते हैं। वंदे भारत ट्रेन ने हमारे यात्रा करने के तरीके में क्रांति ला दी है और हमें सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का हिस्सा बनने पर गर्व है।’’ उन्होंने कहा कि इस ऑर्डर को छह साल में पूरा किया जाएगा। इसका पहला प्रोटोटाइप दो साल की समयसीमा में दिया जाएगा। 

टॅग्स :Vande Bharatindian railwaysVande Bharat Express
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?