लाइव न्यूज़ :

चार दिन से कम कोयला भंडार वाले बिजली संयंत्रों की संख्या घटकर 58 पर आई

By भाषा | Updated: October 19, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर देश के ताप बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति सुधर रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खानों से दूर स्थित ऐसी बिजली परियोजनाएं जिनके पास चार दिन से कम (सुपर क्रिटिकल स्टॉक) का कोयला भंडार है, की संख्या सोमवार को घटकर 58 पर आ गई है। एक सप्ताह पहले ऐसे बिजली संयंत्रों की संख्या 69 थी।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के कोयला भंडार पर ताजा आंकड़ों के अनुसार, चार दिन से कम के कोयला भंडार वाली परियोजनाओं की संख्या 18 अक्टूबर को घटकर 58 रह गई। 11 अक्टूबर को चार दिन से कम भंडार वाली परियोजनाओं की संख्या 69 थी।

आंकड़ों से पता चलता है कि 17 अक्टूबर, रविवार को ऐसे बिजली संयंत्रों की संख्या 61 थी। इन आंकड़ों से पता चलता है कि बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति की स्थिति में सुधार आ रहा है।

सीईए 135 ताप बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति पर नजर रखता है। इन संयंत्रों की सामूहिक उत्पादन क्षमता 1,65,000 मेगावाट की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?