लाइव न्यूज़ :

अदालत ने एनसीएलटी सदस्य के नई पीठ में पदभार ग्रहण करने पर याचिका का निस्तारण किया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को सूचित किया गया कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के सदस्य (न्यायिक) राजशेखर वीके ने कोलकाता पीठ में अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अपना तबादला किये जाने के आदेश को चुनौती दी थी।

न्यायाधीश नवीन चावला ने मामले से जुड़ी गतिविधियों पर गौर करते हुए न्यायिक सदस्य की याचिका का निपटान कर दिया। याचिका में न्यायिक सदस्य ने न्यायाधिकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा एनसीएलटी मुंबई से कोलकाता पीठ स्थानांतरित किये जाने को चुनौती दी थी।

अदालत ने कहा, ‘‘....याचिकाकर्ता ने अपना स्थानांतरण स्वीकार कर लिया है। याचिका का निस्तारण किया जाता है’’

मामले में राजशेखर भविष्य में चुनौती दे सकते हैं। अदालत ने उन्हें यह छूट दी है।

राजशेखर की वकील वंदना सहगल ने कहा कि उन्होंने कोलकाता एनसीएलटी पीठ में पदभार ग्रहण कर लिया है। क्योंकि पीठ के एकमात्र सदस्य मामला लंबित होने के दौरान सेवानिवृत्त हो गये।

वकील ने कहा कि राजशेखर नहीं चाहते कि काम का नुकसान हो, इसीलिए उन्होंने पदभार संभालने का फैसला किया।

एनसीएलटी के कार्यवाहक अध्यक्ष बीएसवी प्रकाश कुमार ने 30 अप्रैल और 12 मई के आदेश में न्यायाधिकरण के सदस्यों की तैनाती में बदलाव किये। इस आदेश को च्च न्यायालय में चुनौती दी गयी।

उच्च न्यायालय ने राजशेखर की अपील पर एक जून को केंद्र और एनसीएलटी के कार्यवाहक अध्यक्ष से जवाब मांगा। अपील में अप्रैल और मई में जारी तबादला आदेश को चुनौती दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम