लाइव न्यूज़ :

दबाव से निकलने के बाद दूरसंचार क्षेत्र का 2022 में होगा 5जी पर पूरा ध्यान

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दूरसंचार क्षेत्र को सरकार द्वारा घोषित सुधारों और शुल्क दरों में वृद्धि करने से भले ही कुछ मदद मिली हो लेकिन चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। दूरसंचार उद्योग को आने वाले महीनों में 5जी नेटवर्क शुरू करने के लिए नकदी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

देशभर में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करने वाले दूरसंचार क्षेत्र में आने वाले वर्षों में 1.3 लाख करोड़ रुपये से 2.3 लाख करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है।

यह निवेश मजबूत बुनियादी ढांचे और दूरसंचार तथा नेटवर्क उत्पादों के निर्माण में किया जाएगा और इसे सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना और अन्य सुधारों का समर्थन प्राप्त है।

कई वर्षों की कड़ी प्रतिस्पर्धा और पिछले वैधानिक बकाया के भुगतान पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उद्योगपति सुनील मित्तल की भारती एयरटेल और दबाव में फंसी वोडाफोन आइडिया ने लगभग मिलकर शुल्क दरें बढ़ायी।

उसके तुरंत बाद मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो भी दोनों कंपनियों की तरह शुल्क दरों में वृद्धि की।

सरकार के राहत पैकेज के साथ बकाया भुगतान के लिए चार साल का समय देने समेत शुल्क दरों में वृद्धि से उद्योग को उठने के लिए बल मिला है। सरकार द्वारा अधिक सुधारों का वादा करने के साथ उद्योग नए साल में उत्साह के साथ प्रवेश कर रहा है।

इसी के साथ दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियां 5जी स्पेक्ट्रम का मूल्य तय करने पर सकारात्मक परिणाम देखने के लिए भी उत्सुक है। यह नीलामी अगले कुछ महीनों में होगी।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के महानिदेशक एसपी कोचर ने कहा, ‘‘ 5जी नेटवर्क से जुड़े स्पेक्ट्रम, ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने और अखिल भारतीय स्तर पर बेहतर सेवा के लिए टावर लगाने को लेकर दूरसंचार कंपनियों को लगभग 1.3-2.3 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?