लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार पीएलआई योजना के दिशानिर्देश एक सप्ताह में

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल दूरसंचार विभाग क्षेत्र के विनिर्माताओं के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के क्रियान्वयन के दिशानिर्देश एक सप्ताह में जारी कर सकता है। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए एक सप्ताह में आवेदन आमंत्रित किए जा सकते हैं।

दूरसंचार उपकरण कंपनियों एरिक्सन और नोकिया ने भारत में अपने परिचालन के विस्तार की इच्छा जताई है। वहीं वैश्विक कंपनियों मसलन सैमसंग, सिस्को, सिएना और फॉक्सकॉन भारत में घरेलू बाजार और निर्यात के लिए दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों का विनिर्माण करने में रुचि दिखाई है।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सरकार दूरसंचार पीएलआई को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। दूरसंचार विभाग क्रियान्वयन के लिए दिशानिर्देशों, आवेदन फॉर्मेट और प्रोत्साहन आवंटन के साथ तैयार है। इसे एक सप्ताह में दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया जाएगा।’’

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार और नेटवर्किंग उत्पादों के लिए पीएलआई योजना को 24 फरवरी, 2021 को अधिसूचित किया था। इसके तहत पांच साल में 12,195 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

भारत में दूरसंचार उपकरण विनिर्माण की योजना के तहत 2.44 लाख करोड़ रुपये के उपकरणों के विनिर्माण की उम्मीद है। इससे करीब 40,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा।

इस योजना से 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश मिलने की उम्मीद है। इससे करीब 17,000 करोड़ रुपये के कर राजस्व का भी सृजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट