लाइव न्यूज़ :

टीबीओ टेक ने सेबी को दिया 2,100 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्रस्ताव

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर यात्रा सेवा प्रदाता टीबीओ टेक लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 2,100 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक विवरणिका दाखिल की है।

सेबी के पास मंजूरी के लिए दाखिल विवरण पुस्तिका के मसौदे के अनुसार, सार्वजनिक निर्गम में 900 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की ताजा पेशकश की जाएगी। इसके अलावा प्रमोटरों और मौजूदा निवेशकों द्वारा 1,200 करोड़ रुपये तक की बिक्री की पेशकश भी की जाएगी।

इसके साथ ही कंपनी 180 करोड़ रुपये के पूर्व-निर्गम आवंटन पर भी विचार कर सकती है। यदि ऐसा आवंटन होता है तो नए निर्गम का आकार कम हो जाएगा।

टीबीओ टेक का प्रस्ताव है कि नए निर्गम से होने वाली आय का उपयोग नए खरीदारों और आपूर्तिकर्ताओं को जोड़कर रणनीतिक अधिग्रहण एवं निवेश को विकास की दिशा में ले जाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए अपने प्लेटफॉर्म के विकास एवं मजबूती के लिए किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव