लाइव न्यूज़ :

एफपीआई की ब्याज आय पर पांच प्रतिशत की रियायती दर से कर लागू: सीबीडीटी ने स्पष्ट किया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च आयकर विभाग ने बुधवार को स्पष्ट किया है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की ब्याज आय पर 5 प्रतिशत की रियायती दर से कर लागू रहेगा।

आयकर विभाग ने इस संबंध में सामने आ रही रिपोर्टों पर स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा कि एफपीआई की ब्याज आय पर पांच प्रतिशत की दर से लागू विद्होल्डिंग कर की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं कि इस प्रकार के कर को वापस ले लिया गया है।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वक्तव्य में कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि आयकर कानून की धारा 115एडी में संशोधन के बावजूद संबंधित प्रावधान में कोई बदलाव नहीं आया है। कराधान और अन्य कानून (विभिन्न प्रावधानों में संशोधन एवं रियायत) कानून 2020 के जरिये इस धारा में संशोधन के बावजूद कानून की धारा 194एलडी में संदर्भित ब्याज आय पर पांच प्रतिशत की रियायती दर से कर लगना जारी रहेगी।’’

आयकर कानून की धारा 115एडी में जहां एफपीआई की आय पर कराधान के प्रावधान किये गये हैं वहीं धारा 194एलडी में विदेशी संस्थागत निवेशकों अथवा पात्र विदेशी निवेशकों की विभिन्न बॉड पत्रों..सरकारी प्रतिभूतियों से होने वाली ब्याज आय पर विद्होल्डिंग कर के बारे में उल्लेख किया गया है।

बॉंड अथवा रिण पत्रों को जारी करने वाले इश्यूकर्ता को परिपक्वता राशि को एफपीआई के खाते में डालने से पहले पांच प्रतिशत कर लेकर उसे सरकारी खजाने में जमा कराना होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?