लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर-आईआईटी दिल्ली ने हाथ मिलाया, स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर टाटा पावर ने शनिवार को कहा कि उसने स्वच्छ ऊर्जा और अन्य परियोजनाओं पर मिलकर काम करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (आईआईटी-दिल्ली) के साथ एक करार किया है। इन परियोजनाओं को शोध एवं विकास के चरण से पायलट चरण में बदला जा सकता है।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी एकीकृत कंपनियों में से एक टाटा पावर और आईआईटी-दिल्ली ने स्मार्ट ग्रिड प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा समाधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

आईआईटी-दिल्ली और टाटा पावर में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता के साथ बड़ी संख्या में मौजूद विशेषज्ञों को ध्यान में रखते हुए उच्च परिवर्तनकारी प्रभाव के साथ अकादमिक, अनुसंधान और व्यवसाय के क्षेत्र विशेषज्ञों के बीच सहयोग करने की अपार संभावनाएं हैं।

दोनों संस्थानों ने उन परियोजनाओं की पहचान करने के लिए एक साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की है जिन्हें अनुसंधान और विकास चरण से पायलट परियोजनाओं में परिवर्तित किया जा सकता है।

आईआईटी-दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने बयान में कहा, ‘‘देश का एक प्रमुख शोध संस्थान आईआईटी-दिल्ली टाटा पावर के साथ इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके खुश है। मुझे उम्मीद है कि इस सहयोग से ऊर्जा क्षेत्र के लिए नई प्रौद्योगिकियों का विकास होगा, जो बिजली उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में मददगार साबित होगा।’’

टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा, ‘‘टाटा पावर में, हमारा ध्यान हमेशा बिजली क्षेत्र में अभूतपूर्व और टिकाऊ प्रौद्योगिकियों को लाने पर रहा है। हम आईआईटी-दिल्ली के साथ साझेदारी करके खुश हैं, जो एक प्रतिष्ठित संस्थान है। हमें विश्वास है कि यह सहयोग देश में स्वच्छ ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ऊर्जा क्षेत्र में नए युग के योग्य प्रौद्योगिकियों के लिए एक परीक्षण मंच तैयार करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस