लाइव न्यूज़ :

बिजली चोरी मामलों के निपटारे के लिए विशेष अदालत का आयोजन करेगी टाटा पावर-डीडीएल

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर-डीडीएल बिजली चोरी के मामलों के तत्काल निपटारे के लिए 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में एक विशेष लोक अदालत का आयोजन करेगी।

टाटा पावर और दिल्ली सरकार की संयुक्त उद्यम कंपनी टाटा पावर-दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (डीडीएल) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के साथ मिलकर दो जगहों - रोहिणी और माता सुंदरी लेन में प्रत्यक्ष रूप से और वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इस सत्र का संचालन करेगी।

उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 70 लाख की आबादी के लिए बिजली की आपूर्ति करने वाली प्रमुख विद्युत वितरण कंपनी सुबह 10 से शाम चार बजे तक लोक अदालत का आयोजन करेगी।

इस पहल के जरिए कंपनी के उपभोक्ताओं को सौहार्दपूर्ण तरीके से और मौके पर ही बिजली चोरी के मामलों का निपटारा करने का आखिरी मौका दिया जा रहा है।

ऐसे मामले जो या तो किसी भी विधि न्यायालय में लंबित हैं या जिन्हें अभी तक किसी भी विधि न्यायालय में दायर नहीं किया गया है, उनपर इस विशेष लोक अदालत में सुनवाई की जाएगी।

कंपनी ने बताया कि निपटारे की प्रक्रिया में चूक होने पर वह ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम, 2003 के संबंधित प्रावधानों के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर