लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu Budget 2024: 150 एकड़ में 500 करोड़ रुपए की बनेगी हाईटेक फिल्म सिटी, बजट में वित्त मंत्री ने कही ये बात

By आकाश चौरसिया | Updated: February 19, 2024 13:53 IST

वित्त मंत्री ने उत्तरी चेन्नई विकास योजना के लिए बजट 2024-25 के माध्यम से 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए। दूसरी ओर चेन्नई के लिए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए 12,000 करोड़ रुपए भी देने की बात बजट में रखी। 

Open in App
ठळक मुद्दे150 एकड़ में हाईटेक फिल्म सिटी की चेन्नई में बनेगीइस बात का ऐलान वित्त मंत्री ने बजट के दौरान कियासाथ ही चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए राशि का भी आवंटन किया

Tamil Nadu Budget 2024: वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने बजट पेश करते हुए 150 एकड़ में हाईटेक फिल्म सिटी की योजना के बारे में बताया। यह सिटी कुल 500 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही है। योजना के अंतर्गत चेन्नई के निकट पूनामल्ली में हाईटेक फिल्म सिटी बनाने की योजना के बारे में बताया है। 

सपनों के शहर में अब वीएफएक्स और एनिमेशन, एलईडी से जुड़ी सुविधा से लैस और आधारभूत मजबूती के साथ नई फिल्म सिटी की संरचना के बारे में वित्त मंत्री ने बताया, इसके बन जाने से शूटिंग और प्रोडक्शन के बाद होने वाली गतिविधि आसान हो सकेगी। वित्त मंत्री ने ये भी बताया कि यह पूरी तरह से पब्लिक प्राइवेट साझेदारी के तहत बनाई जाएगी। 

इसके अतिरिक्त वित्त मंत्री ने उत्तरी चेन्नई विकास योजना के लिए बजट 2024-25 के माध्यम से 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए। दूसरी ओर चेन्नई के लिए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के लिए 12,000 करोड़ रुपए भी देने की बात बजट में रखी। 

बजट भाषण के अनुसार, सरकार तमिलनाडु के समुद्री तट को भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत विकसित करने की योजना के बारे में जोर दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि पहले चरण में चेंगलपट्टू जिले के कोवलम के लिए ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन प्राप्त कर लिया गया है। 

ये सभी समुद्र तट विकसित होंगे इस क्रम में तमिलनाडु से जुड़े प्रमुख समुद्र तट में चेन्नई की मरीना, रामानाथपुरम के अरियामान, थूथुकुडी के कायापट्टिनम, त्रिरुनेवेली के कोडाविलाई, नागापट्टिनम में कामेश्वरम, पुडुकोट्टाई में काट्टुमावड़ी, कुड्डालोर में सिल्वर बीच और विल्लुपुरम के माराक्कानम को विकसित किया जाना है, जिसके लिए बजट में 250 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं और इनके लिए ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन प्राप्त करने के लिए सरकार काम कर रही है।

टॅग्स :Tamil NaduTamil Nadu FinanceTamil Nadu Govt
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम