लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने सैट के आदेश के खिलाफ सेबी की याचिका खारिज की: पीएनबी हाउसिंग

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कंपनी की 4,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की योजना से जुड़े मामले में प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) के आदेश के खिलाफ दायर सेबी की याचिका को "गैरजरूरी" बताते हुए खारिज कर दिया है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा कि पिछले हफ्ते उसके निदेशक मंडल ने "तरजीही मुद्दे पर आगे नहीं बढ़ने और प्रस्तावित आवंटियों के साथ कार्यान्वित शेयर सदस्यता समझौते को उनकी संबंधित शर्तों के अनुसार समाप्त करने का फैसला किया था।"

इसके साथ ही भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) के समक्ष जून में दायर अपील भी गैरजरूरी हो गयी।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने बृहस्पतिवार को सेबी की दी गयी एक नियामकीय सूचना में कहा, "तदनुसार, कंपनी ने सैट के समक्ष 19 अक्टूबर, 2021 को एक आवेदन दायर किया है, जिसमें अपील वापस लेने की मंजूरी मांगी गयी है।"

उच्चतम न्यायालय में दायर सेबी की याचिका को 20 अक्टूबर, 2021 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया था।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा, "उपरोक्त घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए उच्चतम न्यायालय ने यह कहते हुए सेबी की याचिका खारिज कर दी कि बाद में हुए घटनाक्रमों की वजह से याचिका गैरजरूरी हो गयी है।"

कानूनी अड़चनों के बीच पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने 14 अक्टूबर को कहा था कि उसने अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल ग्रुप और अन्य के लिए प्रस्तावित 4,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री योजना को रद्द कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट