लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को भारत से चीनी निर्यात फिलहाल लगभग ठप

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:15 IST

Open in App

अफगानिस्तान को भारत का चीनी निर्यात लगभग ठप हो गया है। भारतीय व्यापारियों ने वहां की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऑर्डर रद्द करने की सूचना दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। तालिबान ने अफगानिस्तान में सरकार को बेदखल कर दिया और पिछले महीने काबुल पर कब्जा करने के बाद देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। अफगानिस्तान, भारतीय चीनी निर्यात के लिए शीर्ष तीन गंतव्यों में से एक है जहां हर वर्ष लगभग छह-सात लाख टन चीनी का निर्यात किया जाता है। व्यापार आंकड़ों के अनुसार, इस महीने समाप्त होने वाले चालू 2020-21 सत्र में अब तक लगभग साढ़े छह लाख टन चीनी का निर्यात किया जा चुका है। चीनी का मौसम अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। खाद्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुबोध कुमार सिंह ने कहा, 'अफगानिस्तान को हमारा चीनी निर्यात वहां की मौजूदा स्थिति के कारण प्रभावित हुआ है। कुछ ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं।' उन्होंने कहा कि हालांकि, नई व्यवस्था के तहत सामान्य स्थिति बहाल हो जाने के बाद अफगानिस्तान को चीनी का निर्यात अगले सत्र में फिर से शुरू हो जाना चाहिए। मौजूदा समय में, भारत-अफगानिस्तान व्यापार नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पाकिस्तान ने भारत से चीनी नहीं खरीदने का फैसला किया है। ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश- भारत, वर्ष 2020-21 के सत्र में अब तक 60 लाख टन से अधिक चीनी का निर्यात कर चुका है। भारत में चालू 2020-21 सत्र में चीनी का उत्पादन 3.1 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!