लाइव न्यूज़ :

नयी नौकरियों में एक प्रतिशत की स्थिर मासिक वृद्धि: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:54 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर ऑनलाइन बिक्री में बढ़ोतरी के कारण मुख्य रूप से छपाई और पैकेजिंग क्षेत्र और साथ ही बीपीओ तथा आईटीईएस, आयात तथा निर्यात क्षेत्र में मांग बढ़ने से सितंबर में नयी नौकरियों में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

मॉन्स्टर डॉट कॉम के मॉन्स्टर रोजगार सूचकांक के अनुसार इस साल अगस्त की तुलना में सितंबर में नयी नौकरियों में एक प्रतिशत की स्थिर मासिक वृद्धि हुई।

रिपोर्ट में बताया गया कि सितंबर, 2021 में ऑनलाइन बिक्री बढ़ने के कारण प्रिंटिंग और पैकेजिंग के लिए भर्तियों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके बाद बीपीओ तथा आईटीईएस में पांच प्रतिशत, आयात तथा निर्यात में चार प्रतिशत, खुदरा में दो प्रतिशत और यात्रा तथा पर्यटन में दो प्रतिशत की तेजी आई।

रिपोर्ट में कहा गया कि सितंबर, 2020 के मुकाबले सितंबर, 2021 में नई नौकरियों में नौ प्रतिशत का सुधार हुआ, जो साल के बाकी हिस्से के लिए उम्मीद जगाता है।

सूचकांक से यह भी पता चला कि महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बावजूद पिछले छह महीनों में नयी नौकरियां आठ प्रतिशत बढ़ीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव