लाइव न्यूज़ :

इस सप्ताह स्टार हेल्थ और टेगा इंडस्ट्रीज के आईपीओ, 7,868 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

By भाषा | Updated: November 28, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर आने वाले सप्ताह में स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी और टेगा इंडस्ट्रीज अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने वाली हैं। इसके जरिये उनकी 7,868 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

स्टार हेल्थ का आईपीओ 30 नवंबर को खुलेगा और दो दिसंबर को बंद हो जाएगा। वहीं टेगा इंडस्ट्रीज का निर्गम एक दिसंबर को खुलकर तीन दिसंबर को बंद होगा।

नवंबर का महीना आईपीओ के लिहाज से कंपनियों के लिए खासा अच्छा साबित हुआ है। इस महीने में अभी तक दस कंपनियां अपने निर्गम ला चुकी हैं और उन सभी को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया है।

अगर वर्ष 2021 की बात करें, तो इस साल अब तक कुल 51 कंपनियां आईपीओ लेकर आ चुकी हैं। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक इन निर्गमों के जरिये एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई गई है।

इसके अलावा पावरग्रिड कॉरपोरेशन के ढांचागत निवेश ट्रस्ट पावरग्रिड इनविट ने भी अपने निर्गम के जरिये 7,735 करोड़ रुपये जुटाए जबकि ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने अपनी शुरुआती शेयर बिक्री से 3,800 करोड़ रुपये जुटाए थे।

वर्ष 2020 की तुलना में यह साल शेयर बिक्री से रकम जुटाने के नजरिये से खासा बेहतर साबित हुआ है। पिछले पूरे साल में 15 कंपनियों ने अपने आरंभिक निर्गमों से 26,611 करोड़ रुपये ही जुटाए थे।

बहरहाल इस सप्ताह आने वाले आईपीओ की बात करें, तो स्टार हेल्थ 2,000 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी करने के साथ ही प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास के 5,83,24,225 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेगी।

निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी स्टार हेल्थ ने शेयरों की बोली के लिए 870-900 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। ऊपरी सीमा पर इस आईपीओ से कंपनी को 7,249.18 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ खनन उद्योग के लिए उत्पाद बनाने वाली कंपनी टेगा इंडस्ट्रीज अपने प्रवर्तकों एवं मौजूदा शेयरधारकों के पास के 1,36,69,478 इक्विटी शेयरों के लिए निवेशकों से बोलियां आमंत्रित कर रही है।

इसके लिए मूल्य दायरा 443-453 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। ऊपरी स्तर पर शेयर बिक्री होने पर कंपनी को 619.22 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

आईपीओ लाने वाली इन दोनों ही कंपनियों के शेयर बीएसई एवं एनएसई दोनों ही बाजारों में सूचीबद्ध होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव