लाइव न्यूज़ :

यात्रियों के लिए जल्द फ्लाइट में इंटरनेट सेवा होगी उपलब्ध, इस एयरलाइन ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 17:41 IST

स्पाइसजेट ने कहा है कि कंपनी के एयरक्राफ्ट में जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देस्पाइसजेट ने कहा- एयरक्राफ्ट में जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगीकंपनी विमान बेड़े में बोइंग-737 मैक्स विमान को शामिल करेगी

नई दिल्ली: भारत में जल्द विमान यात्रियों को इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी। एक एयरलाइन कंपनी ने इसकी घोषणा की है। देश की बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक स्पाइसजेट (SpiceJet) ने अपने एयरक्राफ्ट में जल्द ब्रॉडबैंड इंटरनेट लाने की जानकारी दी है। स्पाइसजेट ने कहा है कि कंपनी के एयरक्राफ्ट में जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। 

जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू करेगी कंपनी

विमानन कंपनी स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह ने कहा कि एयरलाइन अपने विमानों में जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू करेगी। उन्होंने सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी अगले कुछ महीनों में अपने विमान बेड़े में बोइंग-737 मैक्स विमान को शामिल करेगी। 

स्पाइसजेट के पास है 91 विमानों का बेड़ा

स्पाइसजेट की वेबसाइट के अनुसार एयरलाइन के पास 91 विमानों का बेड़ा है, जिसमें 13 मैक्स विमान हैं और 46 बोइंग-737 विमान के पुराने संस्करण मौजूद हैं। एयरलाइन की 17वीं वर्षगांठ पर सिंह ने कर्मचारियों को अपने ईमेल में कहा कि स्पाइसजेट मासिक आधार पर ज्यादा यात्रियों के साथ उड़ान भर रही है और आने वाले महीनों में इसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

अपने पुराने विमानों को बदलेगी स्पाइसजेट

सिंह ने कहा, "बोइंग 737 मैक्स विमान सफलतापूर्वक सेवा में लौट आया है और इसे यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली है। एयरलाइन की अगले कुछ महीनों में अपने सभी पुराने विमानों को मैक्स से बदलने और बेड़े में कई मैक्स विमानों को शामिल करने की योजना है।"

उन्होंने कहा, "हम इस साल अपने नेटवर्क में नए उत्पादों और नए मार्गों को जोड़ेंगे। हमारे लॉयल्टी कार्यक्रम स्पाइसक्लब ने हाल ही में अपना सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही हमारे विमान में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी।"

सिंह ने कहा कि स्पाइसजेट के नेटवर्क का विस्तार भारत और दुनिया भर में नए गंतव्यों को जोड़ने के लिए किया जाएगा। 

टॅग्स :स्पाइसजेटAirlines SpiceJet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारतसवार थे 150 यात्री, लेह जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, हवा में इंजन, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा

भारतछत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाः इतनी बड़ी लापरवाही के लिए आखिर कौन जिम्मेदार?

भारतFlight Advisory: दिल्ली में घने कोहरे से उड़ाने प्रभावित, इंडिगो समेत एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

भारतएयरबस ए320 विमानों में तकनीकी खराबी, इंडिगो-एयर इंडिया समेत इंडियन एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित, जारी हुई एडवाइजरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां