लाइव न्यूज़ :

यूको बैंक के अगले प्रबंध निदेशक हो सकते हैं सोम शंकर प्रसाद

By भाषा | Updated: October 3, 2021 12:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के उप-प्रबंध निदेशक सोम शंकर प्रसाद को कोलकाता स्थित यूको बैंक का अगला प्रबंध निदेशक नियुक्त किया जा सकता है।

बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने यूको बैंक के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार गोयल को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की सिफारिश की है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक का पद जनवरी में एस एस मल्लिकार्जुन राव की सेवानिवृत्ति के बाद से रिक्त है।

सूत्रों ने बताया कि इस साल इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक की नियुक्ति के समय प्रसाद का नाम आरक्षित सूची में था। सतर्कता सहित विभिन्न मंजूरियों के बाद उन्हें यूको बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

सूत्रों ने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा लिया जाएगा।

बीबीबी ने इस साल मई में इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक पद के लिए साक्षात्कार लिए थे। साक्षात्कार के बाद शांति लाल जैन को प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की सिफारिश की गई थी। उस समय प्रसाद आरक्षित सूची में थे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने यूको बैंक को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) ढांचे से बाहर किया था। विभिन्न मानदंडों में सुधार के बाद बैंक को पीसीए से बाहर किया गया था।

चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में यूको बैंक का शुद्ध लाभ चार गुना होकर 101.81 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव