लाइव न्यूज़ :

कोरोनोवायरस महामारी के दौरान नेस्ले इंडिया के लिए छोटे शहर 'हीरो' के रूप में उभरे: सुरेश नारायणन

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर छोटे शहर कोरोनोवायरस महामारी के दौरान एफएमसीजी प्रमुख नेस्ले इंडिया के लिए 'हीरो' के रूप में उभरे हैं, जो कंपनी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने बुधवार को कहा कि बड़े महानगरों में 'कुछ हद तक खामोश' प्रदर्शन रहा है।

छोटे मझोले शहरों और कस्बों में बड़े महानगरों के मुकाबले उसकी वृद्धि दर दोगुनी देखी जा रही है। यहां तक ​​कि कंपनी ने अपने ग्रामीण बाजारों को इस साल शहरी समकक्षों से आगे निकलते देखा है।

नारायणन ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारे पांच लाख, एक लाख या एक लाख से नीचे की आबादी वाल छोटे शहर और कस्बे वास्तव में इस महामारी के नायक बने हैं।”

उन्होंने कहा कि ये स्थान ‘बहुत मजबूती से वापस लौटे हैं’’। नारायणन ने कहा कि मेगा-महानगरों और महानगरों में तालाबंदी के कारण महामारी का प्रतिकूल प्रभाव अधिक महसूस हुआ, जहां खुदरा क्षेत्र में कभी काम रोका गया कभी शुरु किया गया।

नारायण ने कहा कि नेस्ले इंडिया के लिए, शहरी बाजार कुल कारोबार का लगभग 75-80 प्रतिशत योगदान देता है और शेष 20-25 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों से आता है।

ग्रामीण बाजार में वृद्धि को बढ़ाने के लिए, उन्होंने कहा कि कंपनी ने गांवों में अपने वितरण नेटवर्क को बढ़ाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट