लाइव न्यूज़ :

एसकेए ग्रुप नोएडा में आवासीय परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये निवेश करेगी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी एसकेए ग्रुप नोएडा में एक लग्जरी आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए अगले पांच साल में 400 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

एसकेए ग्रुप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी अपनी नयी परियोजना 'एसकेए ओरियन' के तहत नोएडा एक्सप्रेसवे के पास करीब 3.5 एकड़ जमीन पर 508 इकाइयों का निर्माण करेगी।

एसकेए ग्रुप के निदेशक संजय शर्मा ने कहा, "हमने नोएडा में एक नई आवास परियोजना शुरू की है। परियोजना की कुल लागत 400 करोड़ रुपये है। इसमें से 300 करोड़ रुपये निर्माण लागत है तथा 100 करोड़ रुपये भूमि खरीद की लागत है।"

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए निवेश राशि इक्विटी वित्त पोषण, आंतरिक संसाधन और बिक्री के बदले ग्राहकों से अग्रिम भुगतान के जरिये जुटायी जाएगी।

नोएडा की एसकेए ग्रुप ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अबतक चार परियोजनाएं पूरी की हैं तथा पांच परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?