लाइव न्यूज़ :

एसजेवीएन अरुणाचल में जलविद्युत परियोजनाओं के विकास पर 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएन लि. ने बुधवार को कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश में 5,097 मेगावॉट क्षमता की जलविद्युत परियोजनाओं के विकास को लेकर 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

एसजेवीएन ने एक बयान में कहा कि कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बुधवार को नयी दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री चाउना मीन के साथ एक बैठक की। बैठक में पनबिजली परियोजनाओं को विकसित करने के लिए एक रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बयान के अनुसार एसजेवीएन लि. अरुणाचल प्रदेश में 5,097 मेगावॉट क्षमता की जलविद्युत परियोजनाओं पर 60,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।’’

शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह के प्रयासों से अरुणाचल प्रदेश सरकार ने एसजेवीएन को 5,097 मेगावॉट की कुल क्षमता वाली पांच जलविद्युत परियोजनाओं का आबंटन करने की स्वीकृति दी है। इसके लिए शीघ्र ही एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

ये परियोजनाएं हैं....एटालिन जलविद्युत परियोजना, (3,097 मेगावॉट), अटुनली जलविद्युत परियोजना (680 मेगावॉट),एमिनी जलविद्युत परियोजना (500 मेगावॉट), अमुलीन जलविद्युत परियोजना ​​(420 मेगावॉट) और मिहुमदोन जलविद्युत परियोजना ​​(400 मेगावॉट)। ये परियोजनाएं अरुणाचल प्रदेश के दिबांग बेसिन में स्थित हैं।

शर्मा ने कहा कि इन परियोजनाओं के विकास में 60,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इन्हें कंपनी आठ से 10 साल में चालू करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित