लाइव न्यूज़ :

जाली बिल के जरिये आईटीसी लेने के मामले में छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:58 IST

Open in App

नागपुर, 26 मार्च जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने महाराष्ट्र में जाली बिल (इन्वॉयस) के जरिये इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) हासिल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 15 इकाइयां शामिल हैं। इन इकाइयों ने धोखाधड़ी से 282.34 करोड़ रुपये का इनपुट कर क्रेडिट लेने के लिए जाली इन्वॉयस बनाए। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीजीजीआई, नागपुर क्षेत्रीय इकाई ने जाली बिलों के खिलाफ अपने अभियान के तहत पिछले 3-4 दिन में कई स्थानों पर छापेमारी की।

डीजीजीआई की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि अभियान के दौरान ठाणे क्षेत्र में नासिक, पालघर में 15 इकाइयों पर छापेमारी की गई।

डीजीजीआई ने कहा कि दस्तावेजों की जांच से पता चलता है कि इन 15 जाली इकाइयों ने 3,000 करोड़ रुपये का फर्जी लेनदेन किया। इसके अलावा इन इकाइयों ने धोखाधड़ी से 282.34 करोड़ रुपये का इनपुट कर क्रेडिट भी हासिल किया।

इन इकाइयों ने आर्गेनिक रसायन, पेंट्स/वार्निश, बोर्ड/पैनल, लैब रसायन और सल्फरिक एसिड का फर्जी लेनदेन दिखाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट