लाइव न्यूज़ :

सिकमा ने केंद्र से सीमेंट की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 26, 2021 17:29 IST

Open in App

चेन्नई, 26 दिसंबर दक्षिण भारत सीमेंट विनिर्माता संघ (सिकमा) ने केंद्र से आग्रह किया है कि वह देश में सीमेंट की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए दूरदर्शी रेलवे माल ढुलाई सेवा मुहैया कराए ताकि जिंस को अधिकता वाले क्षेत्रों से किल्लत वाले क्षेत्रों में पहुंचाया जा सके।

सिकमा के अध्यक्ष और इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एन श्रीनिवासन ने हाल में चे्न्नई में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ अपनी संक्षिप्त बातचीत के दौरान सीमेंट उद्योग के विकास के लिए जरूरी कदमों का जिक्र किया। उन्होंने सीमेंट उद्योग के विकास को बढ़ावा देने और उसे बरकरार रखने में लंबा रास्ता तय करने में सरकार से मदद की मांग की।

18 करोड़ टन प्रति वर्ष (एमपीटीए) उत्पादन क्षमता के साथ दक्षिण भारत पूरे भारत के सीमेंट उत्पादन में लगभग 40 प्रतिशत का योगदान देता है और 35-40 प्रतिशत चूना पत्थर देश के दक्षिणी हिस्सों में पाया जाता है।

सिकमा ने कहा कि इस रफ्तार से चलने पर कुछ वर्षों में ही उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में चूना पत्थर काफी हद तक दुर्लभ हो जाएगी, जबकि दक्षिण भारत में यह बड़ी मात्रा में उपलब्ध रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर