लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड, आईटी शेयरों में बिकवाली के बीच टीसीएस का शेयर मजबूत

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:14 IST

Open in App

मुंबई, 14 जनवरी शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला बृहस्पतिवार को फिर शुरू हुआ। हालांकि, बाजार में आईटी शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला लेकिन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर में लाभ से इसकी भरपाई हो गई और सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में बढ़त तथा रुपये में सुधार से स्थानीय बाजार लाभ के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरकर 91.84 अंक या 0.19 प्रतिशत के लाभ से 49,584.16 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया सर्वकालिक उच्चस्तर है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.75 अंक या 0.21 प्रतिशत के लाभ से 14,595.60 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस का शेयर सबसे अधिक 2.89 प्रतिशत चढ़ गया। इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सन फार्मा के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।

इन्फोसिस का दिसंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 16.6 प्रतिशत बढ़कर 5,197 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं विप्रो का भी तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़कर 2,968 करोड़ रुपये रहा है। दोनों कंपनियों के तिमाही नतीजे बुधवार को आए थे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि एफएमसीजी और फार्मा शेयरों की अगुवाई में भारतीय शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से उबरकर लाभ के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि आईटी सूचकांक का प्रदर्शन सबसे अधिक हैरान करने वाला रहा। तीसरी तिमाही के अच्छे नतीजों तथा आगे अच्छी आमदनी की उम्मीद के बावजूद आईटी शेयरों में निवेशकों ने मुनाफा काटा।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.29 प्रतिशत का लाभ रहा।

वृहद आर्थिक मोर्चे पर थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर 1.22 प्रतिशत पर आ गई।

इस बीच, फिच रेटिंग्स ने कहा है कि भारत को कोरोना वायरस का प्रभाव लंबे समय तक झेलना पड़ेगा और शुरुआती पुनरोद्धार के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त पड़ेगी।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में लाभ दर्ज हुआ। चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.12 प्रतिशत के नुकसान से 55.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ 73.04 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,879.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर