लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी नई ऊंचाई पर

By भाषा | Updated: June 15, 2021 16:29 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 221 अंक की बढ़त के साथ 52,773 की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लि. में तेजी से बाजार को मजबूती मिली।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 221.52 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,773.05 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.40 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,869.25 के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में एशियन पेंट्स का शेयर रहा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, डा. रेड्डीज, टाइटन, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड समेत कुछ अन्य शेयर नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में तोक्यो और सोल में तेजी रही जबकि शंघाई और हांगकांग गिर कर बंद हुए ।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबर में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे फिसलकर 73.31 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव