लाइव न्यूज़ :

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों की उछाल, निफ्टी 17,100 के पार

By भाषा | Updated: December 24, 2021 10:35 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में वृद्धि के साथ प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक उछल गया।

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद तीस शेयरों वाला सूचकांक 114.57 अंक या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 57,429.85 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 28.50 अंक या 0.17 फीसदी चढ़कर 17,101.10 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और डॉ रेड्डीज और विप्रो भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट देखी गई।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 384.72 अंक या 0.68 प्रतिशत चढ़कर 57,315.28 पर और निफ्टी 117.15 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 17,072.60 पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजारों में व्यापक सकारात्मक रुख का घरेलू शेयर बाजार में भी प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, सूचकांकों में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार करने की उम्मीद है क्योंकि निवेशक उच्च स्तर पर मुनाफावसूली करना पसंद करेंगे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 271.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचें।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, टोक्यो और सियोल में शेयर मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। वही शंघाई नुकसान में चल रहा था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत घटकर 76.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

क्रिकेटमुझे आज भी बुरा लगता, मुझे माफ करना बॉस?, आखिर क्यों रोहित शर्मा से माफी मांगे कृष्णमाचारी श्रीकांत?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

क्रिकेटसिगरेट पीते कगिसो रबाडा की क्लिप वायरल?, फिर सवालों के घेरे में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम