लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 334 अंक लुढ़का, निफ्टी 15,650 के नीचे आया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:31 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 334 अंक टूटकर बंद हुआ। बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एल एंड टी की अगुवाई में यह गिरावट आयी।

तीस शयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 333.93 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,941.64 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 104.75 अंक यानी 0.67 प्रतिशत टूटकर 15,635.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 2 प्रतिशत का नुकसान एल एंड टी को हुआ। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और बजाज ऑटो में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाइटन, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वित्त, वाहन और आरआईएल में बिकवाली दबाव से घरेलू शेयर बाजारों में तीव्र गिरावट आयी।’’

उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख खंडवार सूचकांकों में बिकवाली दबाव रहा। निवेशकों ने अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के महत्वपूर्ण आंकड़े जारी होने से पहले मुनाफावसूली को तरजीह दी।

एशिया के अन्य बाजारों में सोल, तोक्यो और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि शंघाई लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.48 पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव