लाइव न्यूज़ :

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 109 अक टूटा, निफ्टी 17,900 अंक से नीचे फिसला

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:10 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से मंगलवार को सेंसेक्स 109 अंक टूट गया। वैश्वक बाजारों के कमजोर रुख ने भी यहां धारणा को प्रभावित किया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 109.40 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 60,029.06 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40.70 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 17,900 अंक से नीचे 17,888.95 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत टूट गया। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर मारुति, एनटीपीसी, टाइटन, एसबीआई और एलएंडटी के शेयर लाभ में रहे।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.11 प्रतिशत तक चढ़ गए।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में सुस्ती से घरेलू बाजार भी अपनी रफ्तार कायम नहीं रख पाए और दिन में कारोबार के दौरान ऊपर-नीचे होते रहे।’‘’

उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ इंग्लैंड और फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले वैश्विक बाजारों में भी कमजोरी का रुख था।

वाहन कंपनियों के शेयर आज मांग में रहे। आपूर्ति श्रृंखला की दिक्कतों तथा ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद मारुति का शेयर 2.36 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज ऑटो में 0.51 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.87 प्रतिशत का लाभ रहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘किसी प्रमुख उत्प्रेरक के अभाव में बाजार सीमित दायरे में रहा और मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 74.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?