लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 1,900 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी ने 568 अंक का गोता लगाया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:58 IST

Open in App

मुंबई, 26 फरवरी शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आयी और बीएसई सेंसेक्स 1,940 अंक लुढ़क गया। बांड बाजार में रिटर्न बढ़ने के साथ निवेशकों के जोखिम भरे इक्विटी बाजार से दूर होने के बीच वैश्विक स्तर पर चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजारों में गिरावट आयी।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,939.32 अंक यानी 3.80 प्रतिशत लुढ़क कर 49,099.99 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 568.20 अंक यानी 3.76 प्रतिशत का गोता लगाकर 14,529.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर नुकसान में रहे।

ओएनजीसी में सर्वाधिक करीब 6.50 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक भी नीचे आये।

खंडवार सूचकांकों में बैंक सूचकांक में 4.8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। वित्तीय और दूरसंचार सूचकांकों में भी क्रमश: 4.9 प्रतिशत और 3.85 प्रतिशत की गिरावट आयी।

एशिया के अन्य बाजारों में भी भारी गिरावट रही।

भारतीय समय के अनुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा।

विश्लेषकों के अनुसार ऐसा लगता है कि बांड पर रिटर्न बढ़ने से निवेशकों की जोखिम भरे शेयरों में रूचि कम हुई है। बांड बाजार में रुख का प्रभाव प्राय: इक्विटी बाजार में दिखता है।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट