लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक नीचे

By IANS | Updated: February 7, 2018 18:22 IST

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,666.33 के ऊपरी और 34,008.42 के निचले स्तर को छुआ।

Open in App

मुंबई, 7 फरवरी: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 113.23 अंकों की गिरावट के साथ 34,082.71 पर और निफ्टी 21.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,476.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 367.36 अंकों की तेजी के साथ 34,563.30 पर खुला और 113.23 अंकों या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 34,082.71 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,666.33 के ऊपरी और 34,008.42 के निचले स्तर को छुआ।सेंसेक्स के 30 में 15 शेयरों में तेजी रही। कोल इंडिया (2.48 फीसदी), ओएनजीसी (2.24 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.91 फीसदी), टाटा मोटर्स (0.81 फीसदी) और डॉ. रेड्डी (0.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल (2.03 फीसदी), विप्रो (1.85 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (1.58 फीसदी), यस बैंक (1.58 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (1.37 फीसदी)। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 69.65 अंकों की तेजी के साथ 16,350.74 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 339.56 अंकों की तेजी के साथ 17,731.63 पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 108.95 अंकों की तेजी के साथ 10,607.20 पर खुला और 21.55 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 10,476.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,614.00 के ऊपरी और 10,446.40 के निचले स्तर को छुआ।बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। तेल और गैस (1.69 फीसदी), रियल्टी (1.54 फीसदी), ऊर्जा (1.10 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.08 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.88 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (1.12 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.63 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.55 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.46 फीसदी) और बैंकिंग (0.43 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,988 शेयरों में तेजी और 786 में गिरावट रही, जबकि 94 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

टॅग्स :मुंबई स्टॉक एक्सचेंजसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज