लाइव न्यूज़ :

सेबी ने NDTV के प्रमोटर प्रणब रॉय और राधिका रॉय पर लगाया दो साल का प्रतिबन्ध, किसी भी कंपनी में नहीं ले सकेंगे प्रबंधकीय पद

By विकास कुमार | Updated: June 15, 2019 14:47 IST

सेबी ने अपने 51 पेज के फैसलों में कहा है कि वीसीपीएल(विश्व प्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड) और आईसीआईसीआई बैंक से लिए हुए लोन एग्रीमेंट की जानकारी अपने शेयरधारकों को नहीं दी. सेबी ने इसे छोटे निवेशकों के साथ धोखा माना है.

Open in App
ठळक मुद्देएनडीटीवी के शेयर होल्डर क्वांटम सिक्यूरिटी ने इस बारे में 2017 में सेबी से शिकायत की थी.सेबी ने इसे छोटे निवेशकों के साथ धोखा माना है.

सेबी ने एनडीटीवी के प्रमोटर प्रणब रॉय और राधिका रॉय को दो साल के लिए सिक्यूरिटी मार्केट से बैन कर दिया है. बाजार नियामक संस्था ने उनके होल्डिंग फर्म आरआरपीआर को भी पूंजी बाजार की गतिविधियों से प्रतिबंधित किया है. इस दौरान प्रणब रॉय एनडीटीवी सहित किसी भी कंपनी में प्रबंधकीय पद नहीं संभाल सकते हैं. 

सेबी ने अपने 51 पेज के फैसलों में कहा है कि वीसीपीएल(विश्व प्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड) और आईसीआईसीआई बैंक से लिए हुए लोन एग्रीमेंट की जानकारी अपने शेयरधारकों को नहीं दी. 

सेबी की कार्रवाई 

सेबी ने इसे छोटे निवेशकों के साथ धोखा माना है. नियामक के मुताबिक, फर्म के तीन प्रमोटर ने किसी भी लोन की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को नहीं दिया जिससे माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स के हित प्रभावित हुए. सेबी के सदस्य एस.के.मोहंती ने कहा है कि अगर इस मामले में कड़ा फैसला नहीं लिया जाता तो सिक्योरिटीज मार्केट में इसका गलत सन्देश जाता. 

एनडीटीवी के मुताबिक, सेबी ने प्रणब रॉय और राधिका रॉय के डायरेक्टर पद और सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबन्ध को लेकर जो फैसला लिया है वो गलत तथ्यों पर आधारित है.  आने वाले कुछ दिनों में प्रणब रॉय इस मामले में लीगल एक्शन लेंगे. 

इस मामले में एनडीटीवी के शेयर होल्डर क्वांटम सिक्यूरिटी ने इस बारे में 2017 में सेबी से शिकायत की थी. क्वांटम सिक्यूरिटी ने सेबी से कहा था कि एनडीटीवी ने अपने लोन एग्रीमेंट की जानकारी नहीं दी थी. जिसे सेबी ने कोड ऑफ़ कंडक्ट माना. 

टॅग्स :रवीश कुमार रामनाथ गोयनकाआईसीआईसीआईमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी