लाइव न्यूज़ :

स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका! EMI पेमेंट पर देना होगा अब प्रोसेसिंग चार्ज, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: November 14, 2021 15:21 IST

स्टेट बैंक ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर से उसके क्रेडिट कार्ड से ईएमआई आधारित खरीदारी के बाद पेमेंट पर अलग से प्रोसेसिंग चार्ज और टैक्स देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देक्रेडिट कार्ड यूजर्स को सभी ईएमआई भुगतान पर अलग से प्रोसेसिंग चार्ज और टैक्स देना होगा।नया नियम 1 दिसंबर, 2021 से लागू होगा, प्रोसेसिंग चार्ज 99 रुपये होगा।भारत में यह पहली बार है जब किसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड पर प्रोसेसिंग चार्ज लगाया है।

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अब इसका इस्तेमाल महंगा साबित हो सकता है। दरअसल SBI के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को सभी ईएमआई भुगतान पर अलग से प्रोसेसिंग चार्ज और टैक्स देना होगा। नया नियम 1 दिसंबर, 2021 से लागू होगा।

बैंक के मुताबिक एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर खरीदारे से हर खरीद पर 99 रुपये अलग से टैक्स देना होगा ये चार्ज रिटेल आउटलेट्स सहित ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीदारी पर भी लागू होगा।

SBI ने अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए नई भुगतान राशि की जानकारी दी है। इसमें ग्राहकों को बताया गया है कि 1 दिसंबर 2021 से सभी मर्चेंट EMI के लेन-देन पर बतौर प्रोसेसिंग चार्ज 99 रुपए और टैक्स देना होगा।

एसबीआई ने पहली बार शुरू किया प्रोसेसिंग चार्ज

भारत में यह पहली बार है जब कोई बैंक क्रेडिट कार्ड पर प्रोसेसिंग चार्ज की शुरुआत करने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब SBI के फैसले के अन्य बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां प्रोसेसिंग फीस की शुरुआत कर सकती हैं। इस फैसले का असर बाय नाऊ-पे लेटर स्कीम पर भी नजर आ सकता है। बड़ी संख्या में ग्राहक इस सुविधा के माध्यम से खरीदारी करते हैं।

यह प्रोसेसिंग चार्ज इंटरेस्ट अमाउंट के बाद लगेगा। यह फीस सिर्फ उसी लेनदेन पर हो, जो EMI के मुताबिक लिया गया है। आप भुगतान अगर फेल होता है या रद्द होता है ये राशि आपको वापस मिल जाएगी।

बता दें कि देश में क्रेडिट कार्ड सेक्टर में एसबीआई दूसरे नंबर पर है। साल 2020 में बैंक ने 22.76 लाख कार्ड जारी किए थे। वहीं इस साल अब तक 12.74 लाख कार्ड जारी किए गए हैं। देश में क्रेडिट कार्ड के साबसे ज्यादा यूजर एचडीएफसी बैंक के हैं।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियाSBIक्रेडिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारशेयर निवेश और बैंक जमा से होने वाली कमाई पर एक समान कर व्यवस्था हो, शेट्टी ने कहा-कहीं भी कराधान में इस तरह की असमानता नहीं

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम