लाइव न्यूज़ :

पीएलआई योजना के तहत विशेष इस्पात के लिए विभिन्न श्रेणियों की समीक्षा कर रही है सेल : चेयरमैन

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:08 IST

Open in App

(अभिषेक सोनकर)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत विशेष इस्पात (स्पेशियल्टी स्टील) के लिए निवेश करने की उम्मीद है। कंपनी "इस योजना के तहत श्रेणियों की समीक्षा कर रही है।"

सेल की चेयरमैन सोमा मंडल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी योजना के दिशा-निर्देशों का आकलन कर रही है और इसे ध्यान में रखते हुए निवेश के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

उन्होंने पीएलआई योजना के तहत सेल की निवेश योजनाओं पर एक ई-मेल के जवाब में यह जानकारी दी

सोमा ने कहा, "सेल वर्तमान में पीएलआई योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों की समीक्षा कर रही है। इनकी व्यवहार्यता के लिए समीक्षा की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि कौन सी श्रेणियां हैं, जो सेल की वर्तमान क्षमताओं के साथ तालमेल बैठा सकती हैं ... आकलन की प्रक्रिया विस्तृत दिशा-निर्देशों के आधार पर चल रही है, विशिष्ट निवेश योजनाओं को मूर्त रूप देने में कुछ समय लगेगा।"

मंडल ने कहा कि इस योजना के तहत उत्पाद श्रेणी की पहचान के बाद जरूरी होने पर सेल का लौह और इस्पात के लिए शोध एवं विकास केंद्र और इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी केंद्र कंपनी के इस्पात संयंत्रों के साथ काम करेंगे, जिससे जरूरी प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर उत्पादों का विकास किया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जुलाई को देश में विशेष या मूल्यवर्धित इस्पात का उत्पादन बढ़ाने के लिए 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव