लाइव न्यूज़ :

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, रुपया 88.62 की बढ़त के साथ आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2025 11:00 IST

Rupee Vs Dollar: इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.90 पर आ गया।

Open in App

Rupee Vs Dollar:  रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 88.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू मुद्रा को बल मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के दबाव ने तेज बढ़त को रोक दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.51 प्रति डॉलर पर खुला। फिर 88.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

रुपया शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 88.62 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 88.70 पर बंद हुआ था। बुधवार को प्रकाश पर्व की छुट्टी के कारण विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.90 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 321.81 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 83,780.96 अंक पर जबकि निफ्टी 57.05 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,654.70 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,067.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए