लाइव न्यूज़ :

रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, 17 पैसे गिरकर 74.43 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:07 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त रुपये में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। डालर की मजबूती के चलते अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.43 प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार में सुबह रुपया 74.40 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.33 से 74.46 रुपये के दायरे में घट बढ़ के बाद पिछले सत्र के बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे लुढ़क कर 74.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को यह 74.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले दो कारोबारी सत्रों में रुपये में 28 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 93.04 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.98 प्रतिशत बढ़कर 69.72 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 151.81 अंक बढ़कर 54,554.66 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख से रुपये की गिरावट सीमित दायरे में रखने में मदद मिली।

शेयर बाजार से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को बाजार में 211.91 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि आने वाले दिनों में अमेरिका और एशियाई देशों में कोविड- 19 संक्रमण के आंकड़ों पर नजर रहेगी। अमेरिका में बुधवार को खुदरा मूल्य सुचकांक के आंकड़े भी आने हैं।

परमार ने कहा, ‘‘रुपया दो प्रतिकूल ताकतों के बीच झूल रहा है। एक तरफ डालर की तेजी इसे नीचे जा रही है जबकि दूसरी तरफ आईपीओ प्रवाह से इसकी गिरावट सीमित बनी हुई है। इससे डालर-रुपये की विनिमय दर 74.40 रुपये प्रति डालर के अहम् दायरे में बनी हुई है। इससे नीचे यदि यह जाता है तो यह 74.60 से 74.65 रुपये प्रति डालर तक जा सकता है। इसमें यदि मजबूती आती है तो यह दर वापस 74.25 रुपये प्रति डालर के दायरे में पहुंच सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट