लाइव न्यूज़ :

रुपया चार पैसे गिरकर 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:07 IST

Open in App

मुंबई, 29 जून घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और डॉलर सूचकांक के मजबूत होने से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया कारोबार के अंत में चार पैसे की हानि के साथ 74.23 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.26 पर खुली। पिछले कारोबारी सत्र में यह 74.19 रुपये पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान इसमें 74.20 से 74.28 रुपये प्रति डालर के दायरे में उतार चढ़ाव आने के बाद अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले चार पैसे गिरकर 74.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 91.97 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक मंगलवार को 185.93 अंक की गिरावट के साथ 52,549.66 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत घटकर 74.50 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे

और उन्होंने सोमवार को सकल आधार पर 1,658.72 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव