लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 19:07 IST

Open in App

मुंबई, दो जून विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में बुधवार को रुपये में लगातर तीसरे दिन गिरावट जारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे और टूटकर 73.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 73.13 प्रति डॉलर पर खुला जो इससे पूर्व 72.90 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 73.04 से 73.30 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह 73.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विगत तीन कारोबारी सत्रों में रुपया 64 पैसे नीचे आ चुका है।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़कर 90.14 पर पहुंच गया।

बीएसई में 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 85.40 अंक की गिरावट के साथ 51,849.48 अंक रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.12 प्रतिशत बढ़कर 71.04 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्रिकेटविनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, तेंदुलकर समर्थन जुटाने वाले WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट