लाइव न्यूज़ :

प्रौद्योगिकी दिग्गजों के अगले समूह को भारत में तैयार करने का सही समय: पवन मुंजाला

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:04 IST

Open in App

हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन एवं सीईओ पवन मुंजाल ने रविवार को कहा कि प्रौद्योगिकी दिग्गजों का अगला समूह भारत में तैयार होगा और पूरी दुनिया को यह दिखाने का सही समय है। मुंजाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए स्नातक छात्रों से उन अवसरों और चुनौतियों का लाभ उठाने का आग्रह किया जो 'डिजिटल रूप से जुड़ा सबसे बड़ा खुला बाजार' प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, "अमेजन, एप्पल, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, ट्विटर और उबर जैसे नए जमाने की कंपनियां अमेरिका से आई हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि हम चुनौतियों को पार करने के लिए कदम बढ़ाएं और दुनिया को दिखाएं कि प्रौद्योगिकी दिग्गजों का अगला समूह भारत से निकलेगा।" उन्होंने कहा कि संख्याएं भी अवसरों की ओर इशारा करती है और दर्शाती है कि करीब 70 करोड़ भारतीय इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और दुनिया से जुड़े हैं। यह शायद चीन के बाद दुनिया में इंटरनेट के माध्यम से जुड़े लोगों की सबसे बड़ी संख्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी