लाइव न्यूज़ :

कोविड एंबुलेंस को मुफ्त ईंधन देगी रिलायंस बीपी मोबिलिटी

By भाषा | Updated: June 1, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड ने कोविड-19 सेवा में लगे एंबुलेंस के लिए मुफ्त ईंधन की आपूर्ति के लिये मुंबई में एक मोबाइल फ्यूल ब्राउजर तैनात किया है।

रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड, रिलाइंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) की खुदरा ईंधन बिक्री से जुड़ा संयुक्त उपक्रम है।

कंपनी ने रिलाइंस फाउंडेशन के सहयोग से पिछले साल मार्च में देश भर में कोविड आपात सेवा वाहनों के लिए मुफ्त ईंधन उपलब्ध कराने के लिये एक पहल शुरू की थी।

रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड ने एक बयान में कहा, "मुंबई में कंपनी के ईंधन स्टेशन शहर की सीमाओं से बाहर स्थित हैं, इसलिए शहर में कोविड सेवा में तैनात एंबुलेंस के लिए सहयोग के प्रयासों के तहत और इसे योजना के दायरे में लाने की खातिर कंपनी ने मंगलवार को एक मोबाइल फ्यूल ब्राउजर रवाना किया जो एमसीजीएम वर्ली ट्रांसपोर्ट गैराज में तैनात होगा।"

पूरे भारत में इस योजना के तहत मई 2021 में 21,080 आपात वाहनों के लिए कुल 811.07 किलोलीटर (केएल) ईंधन वितरित किए गए जिनकी कीमत 7.30 करोड़ रुपए है।

कंपनी ने कहा, "पहल 30 जून तक के लिए निर्धारित है। इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके तहत हर दिन 50-60 केएल ईंधन वितरित किए जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअंक तालिका में 9वें स्थान पर मुंबई इंडियंस?, आईपीएल से बाहर रोहित शर्मा, क्या करेंगे कप्तान हार्दिक पांड्या?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव