लाइव न्यूज़ :

रेखा मेनन 2021- 22 के लिये नास्कॉम की चेयरपर्सन नियुक्त

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के संगठन नास्कॉम ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वर्ष 2021- 22 के लिये भारत में एसेंचर की वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा मेनन को संगठन का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

नास्कॉम के 30 साल के इतिहास में रेखा मेनन पहली महिला हैं जिनहें संगठन का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

नास्कॉम की जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मेनन संगठन में यूबी प्रवीन राव का स्थान लेंगी। राव2020- 21 में नासकॉम के चेयरमैन रहे हैं। वहीं मेनन इस दौरान संगइन की उपाध्यक्ष रही हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार उद्योग संगठन ने टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) के अध्यक्ष और व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं के प्रमुख कृष्णन रामानुजम को नास्कॉम का वाइस- चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

इसमें कहा गया है कि अध्यक्ष देबजानी घोष के साथ नव नियुक्त नेतृत्व डिजिटल बदलाव की इस यात्रा में उद्योग को आगे ले जाने का काम करेगा। वह भारत को डिजिटल कौशल में एक प्रमुख केन्द्र बनाने, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी वृद्धि और कारोबार सुगमता को बढ़ाने वाला अनुकूल नीति परिवेश बनाने का काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर