लाइव न्यूज़ :

करदाताओं को इस साल अब तक 17,061 करोड़ रुपये का रिफंड

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अब तक 13 लाख से अधिक करदाताओं को 17,061 करोड़ रुपये का रिफंड किया है।

इसमें व्यक्तिगत आयकर मामले में 12.71 लाख करदाताओं को 5,575 करोड़ रुपये लौटाये गये जबकि कंपनी कर की मद में 29,592 करदाताओं को 11,486 करोड़ रुपये वापस किये गये।

विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल, 2021 से 10 मई, 2021 के दौरान 13 लाख से अधिक करदाताओं को 17,061 करोड़ रुपये वापस किये हैं।’’

हालांकि, सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि लौटायी गयी राशि किस वित्त वर्ष से संबंधित है। यह समझा जाता है कि ये रिफंड 2019-20 के लिये भरे गये कर रिटर्न से संबंधित हैं।

पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में विभाग ने 2.38 करोड़ करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपये वापस किये।

वित्त वर्ष 2020-21 (अप्रैल-मार्च) में लौटायी गयी राशि 2019-20 के 1.83 लाख करोड़ रुपये के रिफंड के मुकाबले 43.2 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट