लाइव न्यूज़ :

आरबीआई गवर्नर ने वृद्धि को समर्थन के लिए उदार रुख का किया बचाव

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:14 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को वृद्धि को समर्थन देने के लिए केंद्रीय बैंक के अपनाए गए उदार रुख का बचाव किया।

दास ने द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि महामारी की तीसरी लहर के खतरे के बीच अभी हमारा ध्यान वृद्धि को समर्थन देने पर है।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने बुधवार को रेपो दर को चार प्रतिशत के रिकॉर्ड निचले स्तर पर कायम रखा है। एमपीसी ने लगातार नौवीं बार रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है।

दास ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए उपायों से अगले वित्त वर्ष में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर पांच प्रतिशत पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि ईंधन कीमतों में कमी तथा अच्छी फसल की संभावना से भी मुद्रास्फीति के नीचे आने की गुंजाइश है।

गवर्नर ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों कोविड-पूर्व के स्तर को पार कर चुकी हैं। इसके बावजूद निजी उपभोग और निवेश जैसे क्षेत्र अब भी पीछे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतपवन खेड़ा को नहीं मिली राहत, गुवाहाटी HC ने खारिज की जमानत याचिका, सीएम हिमंता की पत्नी से जुड़ा है मामला

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?