लाइव न्यूज़ :

पंजाब के किसानों को एक सप्ताह में डीबीटी के जरिये एमएसपी का 202 करोड़ रुपये भुगतान मिला: केन्द्र

By भाषा | Updated: April 19, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल पंजाब के किसानों को पहली बार रबी फसल की खरीद पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिये सीधे उनके खातों में पैसा डाला जा रहा है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान किसानों को फसल का 202.69 करोड़ रुपये स्थानांतरित किया गया है।

काफी समझाने के बाद पंजाब सरकार ने रबी मौसम की फसल की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के भुगतान के लिए 10 अप्रैल से डीबीटी भुगतान प्रणाली को लागू करने पर अपनी सहमति जताई।

पंजाब और अन्य राज्यों में अभी गेहूं की खरीदारी चल रही है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘पहली बार पंजाब के किसानों को उनकी फसल का भुगतान सीधे उनके खाते में डाला जा रहा है।’’

बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक खरीद के इतिहास में इस साल नया अध्याय लिखा गया है और हरियाणा और पंजाब भी एमएसपी के ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए तैयार हुए हैं।

पंजाब और हरियाणा के किसान पहली बार यह देख रहे हैं कि उनकी फसल का खरीद मूलय बिना किसी देरी के सीधे उनके खातों में पहुंच रहा है।

पंजाब से 2021- 22 के चालू विपणन सत्र में अब तक 41.8 लाख टन गेहूं की खरीद एमएसपी पर हुई है। 18 अप्रैल तक पंजाब में 202.69 करोड़ रुपये और हरियाणा में 1,417 करोड़ रुपये किसानों के खातों में हस्तांतरित किये जा चुके हैं।

केन्द्रीय मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में अब तक 121.7 लाख टन गेहूं की खरीदारी की जा चुकी है। देशभर में 11.6 लाख किसानों को इस खरीद का अब तक लाभ मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्रिकेटMI vs PBKS: क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए जड़ा 53 गेंदों में शतक, खेली 116 रनों की नाबाद पारी

क्रिकेट7 चौके 7 छक्के, क्विंटन डी कॉक का तूफानी शतक, 53 में 101 रन

पूजा पाठक्या है Naad Rush?, देशभर में पहचान बनाने की उम्मीद?, भजन से युवाओं को जोड़ना?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट