लाइव न्यूज़ :

शारीरिक रूप से अशक्त लोगों पर विशेष ध्यान देंगे सार्वजनिक सेवाएं देने वाले पोर्टल: सरकार

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय दूसरे मंत्रालयों के साथ मिलकर ऐसे पोर्टल तैयार कर रहा है जहां एक ही मंच के जरिए नागरिकों को सार्वजनिक सेवाएं दी जाएंगी और इस बात पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि पोर्टल शारीरिक रूप से अशक्त लोगों के लिए सुगम हो। मंत्रालय के के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार अगले पांच साल में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा मौजूदा पांच-आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने पर ध्यान दे रही है। इसके लिए संसाधनों का अधिकतम डिजिटलीकरण करने पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुमार ने वैश्विक सुगम्यता जागरुकता दिवस के मौके पर आयोजित ब्रॉडबैंड इंडिया फोरम कार्यक्रम में कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी मंत्रालयों के साथ काम कर रहे हैं कि उनके डिजिटल इंटरफेस को बदला जा सके। इस बदलाव में हम सुगम्यता के विषय पर विशेष ध्यान देंगे।"

उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय सार्वजनिक पोर्टल, राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है जहां लोग स्वास्थ्य क्षेत्र की हर वेबसाइट के लिए अलग-अलग लॉगइन क्रेडेंशियल बनाने के बजाए एक ही मंच पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल करने में सक्षम होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम